देसही देवरिया। क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पकड़ी फीडर का जमफर सोमवार की देर शाम कहीं से कट गया। इससे सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फाल्ट को ढूंढकर सही कर सप्लाई बहाल कराया। निगमकर्मियों ने बताया कि इससे करीब तीन घंटे तक सप्लाई बाधित रही। संवाद