तरकुलवा। पिछले दिनों तेज अंधी के साथ हुई बारिश से स्थानीय उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गई थी। कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद उपकेंद्र के अधिकतर गांवों की आपूर्ति को तीसरे और चौथे दिन बहाल कर दिया, मगर तरकुलवा फीडर के दो और बंजरिया के आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे इलाके के करीब 12 हजार उपभोक्ता बेहाल थे। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को इन गांवों की आपूर्ति को बहाल कर दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की रात और शनिवार को दिन में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। संवाद