फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ब्रेकडाउन से 16 घंटे ठप रही 350 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Thu, 31 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कसया पावर हाउस से तरकुलवा सबस्टेशन को आने वाली 33 केवीए मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने के चलते 16 घंटे तक तरकुलवा बिजली घर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को दिन में 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। बिजली सप्लाई ठप होने से क्षेत्र के 350 गांवों की लगभग पांच लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में पंखा झल कर रात गुजारनी पड़ी। रोज-रोज मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन, फाल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


132/33 केवीए तरकुलवा बिजली घर की मेन सप्लाई कसया पावर हाउस से होती है। इससे सबस्टेशन में लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया और पथरदेवा फीडरों से जुड़े लगभग 350 गांवों की करीब पांच लाख की आबादी को बिजली सप्लाई दी जाती है। मंगलवार रात आठ बजे कसया से आने वाली 33 केवीए की मेन लाइन में अचानक ब्रेकडाउन हो गया, जिससे समूचे इलाके की बत्ती गुल हो गई। बिजली के अभाव में उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। क्षेत्र के पांच लाख आबादी को उमस भरी गर्मी में पंखा झल कर रात गुजारनी पड़ी। लोगों के घरों में लगे इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए। बिजली और पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। सुबह होते-होते लोगों के मोबाइल फोन की बैट्री डिस्चार्ज होकर बंद हो गए। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मेन सप्लाई में रोज-रोज फाल्ट होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि कसया पॉवर हाउस में फाल्ट हो गया था, जिसे ठीक करके बिजली की सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें