फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हुई जांच, 16 बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर हुई जांच, 16 बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

सलेमपुर। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर 100 से ज्यादा कनेक्शन चेक किया। 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
एक्सईएन बृजभान सिंह के निर्देश पर बुधवार को एसडीओ विवेक कुमार, टेस्ट डिवीजन के मीटर परीक्षक रोहित पांडेय, जेई रामाशीष, रोहिताश, सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। 100 से ज्यादा कनेक्शन चेक किए गए। नगर के बापू इंटर कॉलेज के समीप कोचिंग सेंटर में घरेलू कनेक्शन का कामर्शियल उपयोग किया जा रहा था। अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर संचालक को लाल पर्ची देकर बिजली के खंभे से तार को कटवा दिया। इसी प्रकार नगर के नगर के पिपरा मोहन, टीचर्स कॉलोनी, पिपरा नाजिर, लोहियानगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ जगहों पर यह देखा गया कि लोग घरेलू कनेक्शन कराने के बाद कामर्शियल उपयोग कर रहे हैं। हालांकि इसको गंभीरता से लेते हुए विभाग के अधिकारियों ने पर्ची देकर चार लोगों का बिजली के तार को पोल से उतरवा दिया। जबकि 16 लोगों का बकाया अधिक होने के चलते कनेक्शन काट दिया गया। इस बाबत एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें