फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुर्गी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय का अच्छा स्रोत

Sat, 20 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, देवरिया के सभागार में शनिवार को अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत बैकयार्ड मुर्गी पालन विषय पर पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मान्धाता सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन की ओर से पोषण सुरक्षा तथा आजीविका उपार्जन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घर के आंगन में देसी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मुर्गियों का पालन एक लाभकारी व्यवसाय है। इससे समाज के वंचित वर्ग, महिलाओं तथा भूमिहीन किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें