फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जगदीशपुर-बसावन चक मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे

Thu, 18 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से लेकर बसावन चक तक पिच सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। सड़क टूट जाने के कारण उसकी गिट्टियां बिखर गई हैं। इससे ग्रामीणों सहित अन्य राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात के मौसम में पानी बरसने पर टूटी हुई सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। जबकि इस सड़क से होकर लोग रतसिया कोठी होते हुए बनकटा ब्लॉक मुख्यालय को जाते हैं। यह सड़क पकड़ी-हरेराम चौराहा प्रतापपुर मुख्य मार्ग से भी जुड़ी हुई है। सतपाल यादव,रविन्द्र पांडेय, मु. आशिक आदि ने सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी रत्नेश तिवारी ने कहा कि इस बावत शिकायत मिलती है तो संबंधित विभाग को पत्राचार कर इसे ठीक कराया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें