फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की मौत

Thu, 10 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को ट्रक ने मंगलवार शाम शहर के कसया रोड पर ठोकर मार दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बजार निवासी सोनू मद्धेशिया 34 पुत्र लखीचंद देवरिया पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते थे। मंगलवार शाम को काम करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। अभी शहर के कसया मार्ग पर पहुंचे थे कि ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे सोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी रानी देवी और दो बेटियों व एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें