फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता फिर मोदी को बनाएगी प्रधानमंत्री : कृषि मंत्री

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कृ​षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विकास भवन में अ​धिकारियो के साथ किया बैठक।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकासपरक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण के काम करते हुए अपने नौ साल पूरे किए हैं। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर विपक्ष के संयुक्त मोर्चा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में प्रेसवार्ता में कहा कि आज विदेशों में दूसरे देश के नेता मोदी को बास कहते हैं, आटोग्राफ मांगते हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत का मस्तक विदेश में ऊंचा हुआ है।योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करीब 180 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का योग करना यह बताता है कि भारत अब पूरे विश्व की अगुआई करने जा रहा है। यह नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। मोदी सरकार के कार्यों से विपक्ष घबरा कर संयुक्त मोर्चा बनाने में लगा है। पहले भी देश की जनता ने ऐसे सत्तालोलुप गठबंधनों को सबक सिखा कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। 2024 में भी प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें