रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर लूट की सूचना दे दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और जिले के पुलिस कप्तान समेत अन्य अधिकारी भी क्षेत्र में पहुंच गए। हालांकि जांच में लूट की सूचना अफवाह साबित हुई। सूचना गलत साबित होने के बाद पुलिसकार्मियों ने राहत की सांस ली। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना देने वाला दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है।