फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निकाय चुनाव में अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस की रहेगी खास निगाह, होगी कैमरे की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस की रहेगी खास निगाह, होगी कैमरे की नजर
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस की रहेगी खास निगाह
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया।
निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर खास नजर रहेगी। जिले में करीब 120 बूथ चिह्नित किए गए हैं। इस बार ऐसे बूथों को भी चिह्नित किया गया है, जहां पर किसी जाति की आबादी की बहुलता है वहां पर भी खास इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जलिे की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के 588 बूथों में 39 अति संवेदनशील और 20 अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 70 बूथ संवेदनशील बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक देवरिया नगर पालिका में हैं। जहां पर आठ संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इस बार पुलिस ने मतदान केंद्रों के अति संवेदनशील श्रेणी का आधार आरक्षण को भी बनाया है। वोटरों को स्वतंत्र रूप से वोट देने के लिए पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया है। अति संवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के अलावा पीएसी के जवान मौजूद रहेंगे। वेवकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी होगी। इसमें से कुछ जगहों पर अर्ध सैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे। नगर पालिका सीमा विस्तार और नई नगर पंचायतों के चलते मतदाता संख्या में हुई वृद्धि को ध्यान में रखकर चिह्नित किया गया है। इसको लेकर बीते चुनाव के दौरान हिंसक घटना में नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों के खिलाफ हुई निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका-2
नगर पंचायत-15
वार्ड- 261
मतदान केंद्रों की संख्या-196
मतदान स्थल- 588
कुल मतदाता- 506165
पुरूष- 269468
महिला-236697
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें