देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने के लिए जिले के दस अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। दस अभियुक्तों तरकुलवा के फरेंदहा के नूरुद्दीन सिद्दिकी, तरकुलवा के भेलीपट्टी निवासी सुनील उर्फ रामानन्द निषाद, फरेंदहा के हामीद सिद्दीकी, बसरूद्दीन, देउरवा के राजन शर्मा, भटनी के घांटी थवई टोला निवासी कमरूज्जमा उर्फ मण्टू खां, सलेमपुर कोतवाली सहला के नितेश यादव, महुआडीह के नेरुई अमवा के मनीष सिंह, खामपार थाने के बंगरा बाजार निवासी पीयूष यादव, तरकुलवा के फरेंदहा के अदूद सिद्दिकी के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है। इसमें नुरुद्दीन सिद्दिकी के विरुद्ध दो, सुनील उर्फ रामानंद पर दो, हामीद सिद्दिकी पर दो, बसरुद्दीन पर दो, राजन शर्मा पर दो, कमरुज्जमा पर भी दो मामले दर्ज हैं।