फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुराल में दामाद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने एक व्यक्ति से मिलकर स्वयं कराई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी ससुराल में 28 जून को हुई दामाद की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी सहित दो को जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों में सुभाष यादव निवासी ग्राम जावाडीह थाना खामपार और मृतक की पत्नी सुधा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

दामाद चंद्रमा सिंह निवासी ग्राम करजनिया थाना मैरवा जिला सिवान बिहार की हत्या कर शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया था। 28 जून को पुलिस ने गांव वालों की सूचना पर शव को सड़े गले दशा में बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट न होने के कारण बिसरा जांच के लिए भेजा गया था। इधर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि आरोपी सुभाष यादव का मृतक की पत्नी सुधा से अवैध संबंध था। इसी को लेकर सुभाष यादव व मृतक चंद्रमा सिंह की पत्नी सुधा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी सुभाष ने उसे प्रधानमंत्री आवास भाटपाररानी में दिलाने का आश्वासन भी दिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें