फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूर पर जनलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 12 Oct 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। मझौलीराज में बन रहे फायर स्टेशन पर काम कर रहे एक मजदूर पर पांच दिन पूर्व आधी रात में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल के बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दो लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दी।
विज्ञापन

गोरखपुर का रहने वाले रमेश निषाद मझौलीराज में बन रहे फायर स्टेशन में मजदूरी करता है। छह अक्तूबर की रात वह काम करने के बाद सो रहा था। इसी बीच मनबढ़ किस्म के दो युवक किसी बात को लेकर उसे गाली देने लगे। जब विरोध किया तो लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मजदूर की बहन रुकमणी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर के सिकटौर निवासी सन्नी निषाद और जितेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें