संवाद न्यूज एजेंसी
मईल।थाना क्षेत्र के बकुची गांव में नीम के पेड़ के डाल काटते समय हुए विवाद में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बकुची गांव निवासी रामू चौहान मंगलवार की सुबह अपने नीम की डाली की छटाई कर रहा था। उसी समय उसके पड़ोसी व चचेरे भाई बेवजह गाली गलौज करने लगे व मारने पीटने लगे। पीटता देख उसकी मां चंद्रावती देवी बीच बचाव करने आई। तभी पंकज चौहान ने धारदार हथियार से उसके मां के सिर पर हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर हत्या के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि बकुची निवासी पंकज चौहान, श्रीराम चौहान व आरती देवी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।