रामपुर बुजुर्ग। गुठनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ताली नहर के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव निवासी राजन कुमार तथा वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर पकड़ी निवासी सूरज कुमार के रूप में की गई है। संवाद