लार। मेहरौना बार्डर के रास्ते बिहार में यूरिया की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। सोमवार की शाम को बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप में यूरिया की बोरियां मिलीं। पुलिस चालक सहित पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि देर रात पुलिस ने छोड़ दिया। इसकी शिकाय भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने जांच का निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो तस्कर यूरिया की खेप बेखौफ होकर ले जा रहे हैं। इधर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ लिया। तलासी के दौरान बीस से अधिक यूरिया की बोरी मिली। पुलिस इसे थाने लेकर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी सलेमपुर को जांच करने का निर्देश दिया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। जांच कराई जाएगी
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल
लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल