देवरिया/पैकौली। सुरौली पुलिस ने लापता दो बच्चों को 13 घंटे के भीतर खोज लिया। बहोरवा गांव निवासी प्रियंका देवी पत्नी गुड्डू पासवान ने 28 जुलाई को पुलिस तहरीर देकर कहा था कि उनका 11 वर्षीय पुत्र देवा पासवान और उसका मित्र हरैया निवासी रोहित कुमार पुत्र रमेश राजभर 27 जुलाई से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टेशनों, बाजार, धार्मिक स्थलों आदि पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों को बच्चों की तस्वीरें दिखाकर पूछताछ की। सुराग मिलने पर पुलिस मदनपुर क्षेत्र के महेन मंदिर पहुंची, जहां दोनों सुरक्षित मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। संवादप