फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेमी युगल को पुलिस ने गुजरात से खोजा

Thu, 07 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। स्कूल आते-जाते एक किशोरी और युवक के बीच शुरू हुआ प्रेम प्रसंग घर छोड़ने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को गुजरात के राजकोट से बुधवार की रात को खोज लिया। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा की मुलाकात रामपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से स्कूल आते-जाते होती थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। युवक अक्सर स्कूल समय में छात्रा के विद्यालय के आसपास दिखाई देता था। कुछ दिन पहले मौका पाकर युवक, छात्रा को लेकर भाग गया। किशोरी के भाई ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें