गौरीबाजार क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से बाजार जा रही दो युवतियों पर तीन लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। घटना के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने रात में मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया था।
घटना के बाद से ही दारा साथियों संग भागने की फिराक में था। मुठभेड़ में घायल दारा और उसके साथी का इलाज मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा है। दारा मनबढ़ किस्म का है। उधर पुलिस ने तीसरे युवक की भी पहचान कर ली है। वह दूसरे आरोपी शेखर के गांव का रहने वाला है। पीड़ित युवती के पिता ने पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। युवती का दूसरे युवक से संबंध होने का विरोध जताया था। नहीं मानने पर साथियों के साथ मिल दारा ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
मुठभेड़ में दो आरोपी हुए थे घायल
जानकारी के लिए बता दें कि बीती रात को देवरिया के गौरीबाजार युवतीयों पर ऐसिड अटैक करने के दोनों आरोपियों दारा सिंह (45) और शेखर (38) से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी।। पुलिस पर फायरिंग कर रहे बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों के पैर पर गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम
दरअसल, एक तरफ़ा प्यार में दारा सिंह ने अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार को दो युवतीयों पर एसिड अटैक कर दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार थानेदार दिनेश मिश्रा को बदमाशों के फ़रार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फ़ायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए है।
दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका
जिले के गौरीबाजार में बाइक सवार दो युवकों ने बृहस्पतिवार को सरेराह दो युवतियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। घायल दोनों युवतियों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की है। मामले में दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।