देवरिया। शहर के बेलडाड़ मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों से 50 हजार रुपये की लूट की सूचना पर एक घंटे तक पुलिस परेशान रही। मौके पर पहुंचे सीओ सीटी और इंस्पेक्टर ने युवकों से जब अलग-अलग पूछताछ किया तो मामला मारपीट का निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सास ली।
सुरौली थाना क्षेत्र के वशिष्ट निषाद और इसके रिश्तेदार आकाश बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे अपने पड़ोसियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने दो बाइकों से आए थे। वापस जाते समय बेलडाड़ मोड़ पर बाइक ओवरटेक करने को लेकर युवकों से मारपीट हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक आकाश और वशिष्ट की पिटाई कर फरार हो गए। वशिष्ट ने पुलिस को फोन कर 50 हजार रुपये लूट की सूचना दी। मौके पर सीओ सीटी और इंस्पेक्टर पहुंच गए। युवकों ने बताया कि रुपये लूटने के बाद बाइक सवार बरहज के तरफ भागे हैं। एक घंटे तक युवकों को लेकर पुलिस बाइक सवार तीनों युवकों को ढूंढती रही।
बाद में पुलिस ने आकाश और वशिष्ट से अलग-अलग पूछताछ की तो मालूम हुआ कि बाइक ओवरटेक को लेकर मारपीट हुई है। सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि लूट की सूचना गलत थी। मारपीट हुई है।