बरहज। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी करीब डेढ़ माह पूर्व घर से गायब हो गई थी। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। रविवार को उसे बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अपहृत किशोरी का लोकेशन मिलने पर उसे बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत किशोरी मिल गई है। जिसे थाने लाया गया है। संवाद