फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माफिया विनोद की तलाश में देवरिया और लखनऊ पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय की तलाश में क्राइम ब्रांच और गुलरिहा थाना पुलिस देवरिया के साथ ही लखनऊ में भी छापा मार रही है। गिरोह के कई सदस्य के साथ ही परिवार के लोग पुलिस की हिरासत में हैं। संभावित ठिकानों पर छापा तेज होने के बाद माफिया के रिश्तेदारों ने भी घर छोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम दो दिन से लखनऊ में विनोद के संभावित ठिकानों पर पहुंची है। स्थानीय पुलिस की मदद से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि सर्विलांस की मदद से यह जानकारी मिली है कि विनोद अपने परिजनों से इंटरनेट काल के जरिये बात करता था। हिरासत में लिए गए भतीजों से पुलिस ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने स्वीकार किया है। इसके अलावा कई रिश्तेदारों ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें