भटनी। देवरिया शहर स्थित शॉपिंग मॉल में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। इसके लिए रविवार की रात बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा गया। इस दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस कार्रवाई से परिजन और ग्रामीण हैरान हो गए। वहीं शराब तस्करी में आरोपी का नाम आने की सूचना पर पुलिस गंभीरता से प्रकरण जांच कर रही है। संवाद
]