फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जानिए किनसे की फरियाद और पुलिस ने दर्ज कर लिया केस, अनसुना करने पर पीड़ित ने उठाया ये कदम

Sat, 06 Apr 2024 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
थाने में दर्ज कराया केस( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एक पखवाड़े से दो थानों का चक्कर लगाते-लगाते थक-हार कर नवविवाहिता ने बृहस्पतिवार को एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर केस दर्ज करने के लिए गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर खुखुंदू पुलिस ने देर रात को केस दर्ज कर लिया। नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुर पर अश्लीलता करने और जोर-जबरदस्ती का आरोप लगाया था।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी भटनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव में हुई है। नवविवाहिता ने बताया कि तीन माह ससुराल में रहने के दौरान अपने पति और ससुराल वालों के क्रिया-कलाप से तंग आकर मायके चली आई।
विज्ञापन


ससुराल में पता चला कि पति का कई लड़कियों के साथ नाजायज संबंध है। इसके अलावा ससुराल में रहने के दौरान ससुर भी अश्लीलता और जोर-जबरदस्ती करते थे। कुछ दिनों के लिए बाहर भी गई तो वहां भी पति रात-रात भर गायब रहता था। वह आज तक मेरे पास नहीं रहा है।

नवविवाहिता इस मामले को लेकर एक पखवाड़ा पहले भटनी थाने में गई। वहां से उसे खुखुंदू थाने में भेज दिया गया। यहां आने पर पुलिस ने फिर भटनी थाने में जाने की बात कही। इसके बाद नवविवाहिता बृहस्पतिवार को माता-पिता के साथ एसपी संकल्प शर्मा के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

उसने बताया कि दहेज के रूप में चार लाख रुपये और देवरिया स्थित भूमि की मांग की जा रही है। नहीं देने पर मारा-पीटा जा रहा है। एसपी ने तत्काल खुखुंदू इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिए।

नवविवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने भटनी थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी पति विनय कुमार सिंह, ससुर जय किशोर सिंह, सास जानकी देवी, जेठ विद्या सिंह, विकास सिंह और जेठानी माधुरी देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

इसके अलावा ससुर जय किशोर सिंह पर छेड़खानी का भी केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें