फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शव मिल जाने के बाद किशोरी के लापता होने का दर्ज किया केस

Mon, 01 Apr 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने गांव के ही एक युवक के घर जाने का लगाया आरोप, युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घर से लापता किशोरी का शव अगले दिन छोटी गंडक नदी से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन गुमशुदगी का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत मझौलीराज वार्ड नंबर चार करजवानी टोला रहने वाले लालबाबू यादव ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी पुष्पा (17) वर्ष 28 मार्च की भोर करीब दो बजे घर से खेत की तरफ निकली और सुबह तक नहीं लौटी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने हम लोगों को बताया कि आपकी बेटी हमारे घर आई थी। वापस चली गई। अनहोनी की आशंका जताते हुए किशोरी के पिता ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसी बीच किशोरी का शव नदावर पुल के नीचे से बरामद कर लिया गया। जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो आनन-फानन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि पोस्टमार्टम करा दिया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


कोट
गुमशुदगी का केस दर्ज करने में विलंब हुआ है। अगले दिन पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक युवक को आरोपित किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक के साथ किशोरी के मोबाइल की भी कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें