संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव में बृहस्पतिवार को गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख गांव में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी महिलाओं और पुरुषों का शांतिभंग में चालान किया है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव निवासी लाल साहब चौहान और श्रवण चौहान के परिवार के बीच बृहस्पतिवार को गोबर रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। उधर, मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए लाल साहब चौहान, चोकट चौहान, सावित्री देवी, ममता देवी, प्रीती चौहान और दूसरे पक्ष से श्रवण चौहान, विमला देवी, शनिचरा देवी निवासीगण शेरवां बभनौली तथा निरुपा देवी डुमरिया टोला थाना खुखुंदू, सुंदरावती देवी निवासी एकडंगा थाना भलुअनी, वंदना देवी निवासी बटुलही थाना रुद्रपुर को भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान की है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में गोबर रखने को लेकर विवाद हो गया था। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों से गिरफ्तार सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।