गौरी बाजार। दो वर्ष पूर्व हुई घटना में फरार चल रहे आरोपी के गौरी बाजार नगर स्थित आवास पर पहुंची पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई करते हुए मुनादी कराई।
न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 17 देवरिया द्वारा जारी धारा 82 के तहत थाना गौरी बाज़ार द्वारा आरोपी हिमताज पुत्र मोहम्मद्दीन निवासी वार्ड संख्या-3 गौरी बाजार के घर मुनादी के माध्यम से तमिला करवाया गया। नियत समय तक उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्यवाही का नोटिस घर पर चस्पा किया गया।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में दो पक्षों में हुए विवाद में हिमताज के खिलाफ धारा 397 सहित आधा दर्जन धाराओं में केस दर्ज किया गया।आरोपी तभी से फरार चल रहा है।थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मी पारस यादव, सुमीत यादव, सविता यादव, छाया चौहान, रूपेश यादव आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा किए।