फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: चोरी हुई मूर्तियों का पुलिस नहीं लगा पा रही सुराग

Thu, 09 Feb 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हुई मूर्तियों का पुलिस नहीं लगा पा रही सुराग
विज्ञापन

25 नवंबर को अष्टधातु की तीन मूर्तियां हुई थीं चोरी
महुआडीह के डुमरी एखलाश गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के डुमरी एखलाश गांव स्थित मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। उसमें से एक मूर्ति निकट के तालाब में देखकर एक किशोर के शोर मचाने पर जनवरी माह में मिली थी। महुआडीह थाना क्षेत्र के डुमरी एखलाश गांव स्थित मंदिर से 25 नवंबर की रात श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। गांव का एक किशोर पास के तालाब में से बाल्टी से पानी निकाल कर खेत में बोई सब्जी की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसकी बाल्टी मूर्ति से टकराई। उसने मूर्ति देखकर शोर मचाया। श्रीराम की मूर्ति मिल गई, लेकिन महीनों बाद भी पुलिस अभी तक दो मूर्तियों का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की मानें तो मूर्ति बरामदगी और खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। मामले में गांव के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस संबंध में सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मूर्तियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें