देवरिया। एक युवती ने दो दिन पहले एसपी विक्रांत वीर को शिकायती पत्र देकर शहर के एक मॉल संचालक पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने आरोप लगाया था। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि मॉल के संचालक, उसकी पत्नी और उसके एक रिश्तेदार ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि जबरदस्ती कर वीडियो भी बना लिया। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि प्रकरण की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। संवाद