बरहज। रजिस्ट्रार कार्यालय में पूर्व में किए गए जमीन बैनामे की बुधवार को मदनपुर पुलिस ने जांच की। परिजनों का आरोप है कि नेतवार गांव निवासी आकाश पांडेय लापता हैं। इसके बावजूद उनके द्वारा जमीन की रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। मदनपुर एसआई महेंद्र कुमार सहयोगी विनय राय के साथ बरहज तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रभारी रजिस्ट्रार राम ईश्वर से आकाश पांडेय द्वारा जमीन की रजिस्ट्री करने के मामले की जांच की। प्रभारी रजिस्ट्रार राम ईश्वर ने बताया कि मदनपुर पुलिस आई थी। संवाद