शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए रामपुर कारखाना पुलिस ने प्रत्याशियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विवाद की स्थिति में प्रत्याशियों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्हें लालकार्ड देकर चेतावनी दी गई है। मीटिंग में चौकीदार भी शामिल थे।रविवार को एसओ रामपुर कारखाना देवेन्द्र विक्रम सिंह ने चुनाव को लेकर थाने में मीटिंग बुलाई थी। जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी और चौकीदार शामिल थे। पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी प्रत्याशियों से विचार विमर्श किया गया। चुनाव के दौरान मारपीट करने पर सीधे प्रधान पर कार्रवाई की बात कहीं गई। सभी प्रत्याशियों पर पुलिस ने लाल चेतावनी कार्ड दिया। उन्माद फैलाने पर कठोर कार्रवाई का लिखित आश्वासन भी लिया। एसओ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चौकीदारों को गांव की सूचनाओं को तत्काल देने के लिए कहा गया। इस दौरान राजू मद्वेशिया, जियाद्दीन अंसारी, विनोद श्रीवास्तव, रामश्रय यादव, नन्हे तिवारी, कामेश्वर चौहान, उमाशंकर गोंड, हरीप्रसाद, देवता मद्वेशिया, अरूण राव, चंदन यादव मौजूद थे।