भागलपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को सरयू नदी के काली चरण घाट पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटा है। 23 नवंबर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नदी में नौका संचालन के दौरान लाइफ जैकेट अनिवार्य रहेगी। गोताखोरों की टीम भी तैनात की जाएगी। घाट पर बैरिकेडिंग के साथ स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि सुरक्षा के लिए पांच थानों की पुलिस और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। संवाद