मईल। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो युवतियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह स्थानीय चौराहे से खोज लिया। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है।
कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले दो युवतियों को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि लार थाना क्षेत्र का एक युवक दोनों युवतियों को बाहर ले जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से युवक को पकड़ लिया और दोनों युवतियों को थाने ले आई।
एसआई महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों युवतियों को मेडिकल परीक्षण के लिए देवरिया भेजा गया है। संवाद