फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल- 3 गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 10:59 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

पुलिस टीम ने एक टाटा मैजिक वाहन  को रोकने का प्रयास किया, जिसमें तीन गोवंशीय पशु एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा लदे हुए थे। पुलिस को देखते ही वाहन सवार अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के सोहनाग बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने एक टाटा मैजिक वाहन  को रोकने का प्रयास किया, जिसमें तीन गोवंशीय पशु एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा लदे हुए थे। पुलिस को देखते ही वाहन सवार अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त भोलू यादव (26) वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर थाना सुरौली, जनपद देवरिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को मौके पर काबू में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, उसके दो अन्य साथी राज यादव (20) वर्ष, निवासी मनिहारी थाना सलेमपुर तथा नागेन्द्र कुमार (29) वर्ष, निवासी देवबारी थाना बरहज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अभियुक्त भोलू यादव के पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन और तीनों गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया।

इस संबंध में थाना सलेमपुर में धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 109(1) बीएनएस तथा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें