मदनपुर। मंगलवार को पुलिस ने थाने में रखा करीब चार सौ लीटर अवैध शराब नष्ट किया। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की। नायब तहसील अनिल तिवारी ने बताया कि 40 एफआईआर में थाने में देसी और कच्ची शराब रखी थी। कोर्ट से निर्देश के बाद शराब नष्ट किया गया। वहीं पुलिस ने नेतवार गांव निवासी रामनगीना को बरांव चौराहे के समीप से और मालपट्टी निवासी बांकेलाल पासवान को मठिया चौराहे से 20 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। संवाद