फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन बाद भी तीसरे हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के संगम मल्ल हत्याकांड का तीसरा आरोपी तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हो पाया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात है। दूसरे पक्ष ने शनिवार को भी तहरीर नहीं दिया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) घटना के दो दिन पहले गांव के अनिल पांडेय के घर बाइक मांगने पहुंचा था। बाइक नहीं देने पर अखिलेश अपने साथी संगम के साथ अनिल के घर चला गया। वहा हुए विवाद में संगम की जान चली गई। पुलिस इस मामले मृतक संगम के बड़े भाई श्याम बहादुर मल्ल की तहरीर पर गांव के अनिल पांडेय उर्फ दीपू, अमित उर्फ राहुल पांडेय और पंकज पांडेय उर्फ आनंद सगे भाईयों और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को अनिल उर्फ दीपू और आनंद उर्फ पंकज पांडेय को जेल भेज दिया। हालांकि मुख्य आरोपी राहुल पांडेय उर्फ अमित अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस लगातार उनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। मगर पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। मुंडेरा बुजुर्ग गांव में पुलिस फोर्स निगरानी कर रही है। आरोपी पक्ष ने शनिवार को भी तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि बारिश के बावजूद भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। लेकिन राहुल गिरफ्तार नहीं हो पाया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि जल्द ही राहुल भी गिरफ्तार हो जाएगा। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें