मईल थाने में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही ने विवाह टाला
12 मई को बलिया निवासी स्वाती के साथ होनी थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मईल(देवरिया)। कोरोना से जंग को देखते हुए सिपाही ने ड्यूटी को सर्वोपरि मानते हुए अपनी शादी टाल दी है।
देवरिया जनपद के मईल थाने में तैनात सिपाही जयशंकर यादव का कहना है कर्तव्य व देश सेवा पहले है। परिवार व गांव बाद में। मईल थाने मे तैनात सिपाही जयशंकर यादव गाजीपुर जिले के बरेजी गांव निवासी है। उनकी शादी 12 मई को बलिया जिले के गरवार निवासी स्वाति यादव के साथ होनी थी। जयशंकर का कहना है कि इस महामारी में प्रदेश व देशवासियों को सेवा की आवश्यकता है। जब देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे। जब तक देश कोरोना वायरस की महामारी से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक विवाह नहीं करूंगा। परिवार के प्रति जो दायित्व है वह तो निभाया ही जाएगा। इस समय देश सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है।