फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब से भरा वाहन और तस्कर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब से भरा वाहन और तस्कर पकड़ा गया
विज्ञापन

भटनी। पुलिस ने शनिवार की शाम अंग्रेजी शराब से भरा वाहन बरामद पकड़ा। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज करने पुलिस पूछताछ में जुटी है।
भटनी थाने के एसआई विनय सिंह शनिवार को खोरीबारी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद रंग के वाहन में शराब भर कर जा रहा है। पुलिस ने वाहन को रोक कर उसकी तलाश ली तो 26 डिब्बों में कुल 1248 पैकेट अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को थाने पर लाई। जांच में तस्कर की पहचान शत्रुघ्न शाह निवासी रामपुर कला गोपालगंज के रूप में हुई। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 1248 पैकेट अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को सीज करने के बाद शराब को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें