फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर में चोरी के चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 02 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील परिसर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान जी की मंदिर में चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। चोरों के पास से पुलिस ने 16 हजार रुपये भी बरामद किए। चोरों ने मंदिर से बृहस्पतिवार की रात चोरी की थी। पुलिस ने चारों युवकों का चालान कर दिया। चारों कस्बा के ही निवासी है। मंदिर के पुजारी वृज नरायण मिश्र की तहरीर पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। सीओ अंशूमन श्रीवास्तव ने बताया कि दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पीछे से हड़ही गांव को जाने वाले रास्ते से पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चार लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान दिलीप सोनकर, संदीप सोनकर पुत्र अच्छे लाल सोनकर निवासी बरई टोला,निखिलेश पांडेय पुत्र शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय और शुभम पाण्डेय पुत्र संजय निवासी पकड़ी वार्ड रुद्रपुर के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें