फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप पर लदे आठ पशुओं को पुलिस ने पकड़ा, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मझवलिया मोड़ के पास तस्करों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने पशुओं को गोवध के लिए बिहार के छपरा में ले जाने की बात भी स्वीकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिकअप में पांच गायों और बोलेरो में तीन बछड़ों को ठूंस कर गोवध के लिए बिहार ले जा रहे पांच पशु तस्करों को खुखुंदू पुलिस ने मझवलिया मोड़ के पास से नाकेबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस पूछताछ में सभी पशुओं को गोवध के लिए बिहार के छपरा जिले में ले जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच पशु तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक छोटे पिकअप में बड़ी संख्या में गायों को ठूंसकर पशु तस्कर गोवध के लिए बिहार ले जा रहे है। सूचना मिलते ही मयफोर्स देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर पहुंच मझवलिया मोड़ के पास नाकेबंदी की गई और वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार से एक छोटा पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस का वाहन देख चालक सहित अन्य भागने का प्रयास किए। लेकिन सभी को पकड़ लिया गया। अभी पिकअप की जांच पड़ताल चल ही रही थी तभी एक बोलेरो भी आ गई। जांच पड़ताल में दोनों वाहन पशु तस्करों के निकले। तलाशी में पिकअप में पांच गाय और बोलेरो में तीन बछड़े लदे हुए मिले। पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम ऋषि पाल और दूसरा उसका छोटा भाई हरिकेश पाल निवासी रघवापुर थाना सदर कोतवाली, तीसरे ने अप्पू कुमार यादव निवासी पहाड़ीपुर थाना फेफना जनपद बलिया, चौथा बोलेरो चालक ने मुन्ना यादव निवासी ग्राम सहला और पांचवें ने अनिल यादव निवासी गण ग्राम तातिल थाना सलेमपुर कोतवाली बताया। सभी तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लियाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें