भाटपाररानी। बनकटा थाना के एक गांव की कोचिंग करने गई छात्रा रविवार को सुबह परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर घर से भाग गई। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और छात्रा को उसके मोबाइल की लोकेशन पता कर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर वापस घर पहुंचाया। छात्रा प्रतिदिन कोचिंग करने गांव के पास एक कोचिंग सेंटर पर जाती थी। वह घर से कोचिंग के लिए कह कर निकली और भाग गई। छात्रा दोपहर तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस को उसके गायब होने की तहरीर दिए। तहरीर में परिजनों ने गांव के ही एक युवक को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस जब युवक के घर गई तो वह घर मिला। पुलिस ने जब छात्रा से मोबाइल से बात की तो छात्रा ने कहा कि वह परिजनों की प्रताड़ना से भाग कर दिल्ली अपने भाई के पास जा रही है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन के सहारे उसे पकड़कर घर पहुंचा दिया। संवाद