फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपाल से मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी क्षेत्र के सिसवां गांव में पैमाइश के दौरान ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने कानूनगो व लेखपालों की पिटाई कर दी थी। राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्राम प्रधान व अन्य फरार चल रहे हैं। वहीं लेखपाल संघ सलेमपुर तहसील में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कामकाज बंद कर धरना दे रहा है। आरोपी की पहचान अजित गोंड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भटनी के सिसवां गांव में 19 जुलाई को एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मी पैमाइश करने गए थे। खलिहान की जमीन के सीमांकन को लेकर एक लेखपाल से प्रधान के भाई से विवाद हो गया। इससे नाराज प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने कानूनगो व पांचों लेखपाल की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच पर एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से नाराज लेखपाल संघ कार्य का बहिष्कार कर सलेमपुर तहसील में धरने पर बैठ गए। बढ़ते दवाब को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें