फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी पीएम श्री योजना

Sat, 29 Jul 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी । विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव एवं विकास खंड बनकटा के नोनार कपरदार कंपोजिट विद्यालय का पीएमश्री योजना में चयनित होने पर शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में पौधरोपण खेलकूद इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाटपाररानी बीआरसी के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान शशि देवी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। वहीं नोनार कपरदार में बीईओ ने शुभारंभ किया। इस दौरान बीईओ संजीव कुमार सिंह, एआरपी अजय सिंह, ग्राम प्रधान शशि देवी, प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश चंद्र पांडेय, चंद्रशेषर प्रसाद, अशोक चौरसिया, श्रीमती सावित्री देवी, उर्मिला देवी, सविता तिवारी, दयानंद तिवारी, अशोक तिवारी ,बबलू प्रजापति, रत्नेश यादव, नीरज पटेल, गौरव तिवारी, राकेश तिवारी, विद्यासागर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें