फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 14 से 23 तक तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होंगे पीएम किसान कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप में की जाएगी ई-केवाईसी, बैंको से लिंक होंगे आधार
विज्ञापन

ई-केवाईसी अपडेट न होने से 10 हजार से अधिक किसानों की फंसी है किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान कैंप आयोजित कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया था। इसके बाद भी करीब 10 हजार से अधिक किसानों का ई-केवाईसी अपडेट न होने व अन्य परेशानी के कारण 14वीं किस्त अटकी पड़़ी है। अंतिम अवसर के रूप में तहसील मुख्यालय पर भी जिला प्रशासन की ओर से पीएम किसान कैंप आयोजित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि यह कैंप 14 से 23 जून तक सुुबह 10:00 से सायं 5:00 बजे तक प्रत्येक कार्यालय दिवस में लगेगा। इसमें पीएम किसान योजना के पात्र कृषक अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। इसके लिए किसान को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की प्रति तथा घोषणा पत्र लेकर आना पड़ेगा। कैंप में कृषि विभाग के कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी, जन सेवा केंद्र व पोस्टल बैंक के कर्मचारी मौके पर रहकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें