फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लंबर मिस्री की अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल में टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लंबर मिस्री की अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल में टकराई, मौत
विज्ञापन

दवा लेने आया था घांटी बाजार, परिवार में छाया मातम
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के इलाके में घांटी बाजार पुलिस चौकी के समीप सोमवार सुबह प्लंबर मिस्री की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घांटी बाजार से दवा लेने के बाद किसी काम से भटनी नगर जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा पटखौली गांव निवासी नागेंद्र यादव का 15 वर्षीय बेटा राजन प्लंबर मिस्री है। सोमवार सुबह परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर वह बाइक से घांटी बाजार चौराहे पर दवा लेने पहुंचा। दवा लेने के बाद वह घर जाने लगा, तभी किसी का फोन आया तो वह भटनी के लिए बाइक से चल दिया। घांटी बाजार पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल में जा टकराई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोग अभी कुछ समझ पाते कि मिस्री की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पुलिस और घरवाले पहुंच गए। हृदय विदारक घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित बाइक के विद्युत पोल में टकराने से किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें