अमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। अयोध्या में 23 से 25 सितंबर के बी राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 18 मंडलों के साथ तीन स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी।रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ आले हैदर ने बताया कि बैडमिंटन की अंडर-19 क्रिकेट टीम का मंडलीय ट्रायल शनिवार को सुबह आठ बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। ट्रायल में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु के लिए हाई स्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बताया कि ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की जाएगी।