देवरिया। नवजीवन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देवरिया ताइक्वांडो संघ की देखरेख में बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया।
संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि ह्वाइट बेल्ट में साक्षी यादव प्रथम, हर्षिता पांडेय द्वितीय एवं वानीश्री तृतीय रहीं। इसके अलावा इस वर्ग में आयुष पासवान, सिद्घ मद्घेशिया, दामोदर यादव, अमन गौड़, श्रेयांश सिंह, अनुराग मिश्रा, दिव्यांश मल्ल, नितिन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, जिज्ञासा, सूर्यप्रताप सिंह, रितिक यादव, अविका पांडेय, फेनिक किरीनाथ सफल रहे। यलो बेल्ट में अदिती चौहान प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय, पावनी बरनवाल तृतीय रहीं। इसमें पलक यादव, प्राची मिश्रा, आकृति, अदिती तिवारी, अदिती चौहान, अपूर्वा सिंह, शगुन सिंह, वेदांत तोमर, रुद्रांश जायसवाल, आदित्य राज सिंह, आर्यन शाही, संस्कार गुप्ता, वाशू तिवारी, संजीव कुमार, सत्यम कुमार, रागिनी चौहान, शिवेश तिवारी, कुलदीप मिश्रा, मो.इमामुद्दीन, हिमांशु मल्ल सफल हुए। ग्रीन वन बेल्ट में सूर्यांश राय प्रथम, अंजली शाही द्वितीय रहीं। सफल प्रतिभागियों का स्मिता राजन, अजय प्रताप सिंह सहित अन्य संघ से जुड़े अन्य लोगों ने उत्साहवर्धन किया।