फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिलाड़ियों ने किया दीपदान, रोशन हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम और भुजौली ग्राउंड

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल के ​खिलाडियो ने रंगोली बनाकर  जलाया दीया।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। छोटी दीपावली के अवसर पर शनिवार को भुजौली कॉलोनी स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड में देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे ग्राउंड को सजाकर इसे रोशनी से सरोबार कर दिया।
विज्ञापन

क्लब के प्रशिक्षक नीरज वाजपेई की देखरेख में हुए आयोजन में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.अजय मणि त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ल, राजेश मिश्रा, सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, रामेश्वर प्रजापति, राहुल तिवारी, अतुल वर्मा, अवनीश मिश्रा, राजेश गुप्ता गब्बर आदि ने खिलाड़ियों को पर्व की बधाई दी। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल खिलाड़ियों ने शनिवार की शाम को प्रशिक्षक दीवाकर मणि त्रिपाठी की देखरेखममें अपने ग्राउंड को दीपों से सजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें