भागलपुर । बीजीएम इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे एनसीसी शिविर के सातवें दिन मंगलवार को दिन की शुरुआत पीटी परेड और रोमांचक रस्साकसी प्रतियोगिता से हुई। मेजर भरत यादव और सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह की देखरेख में कैडेट्स ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में प्लाटून नंबर तीन और बालिका वर्ग में प्लाटून नंबर दो विजेता रही। प्रशिक्षण सत्र में पीई सरोज व हवलदार पूरण ने सर्विस प्रोटेक्टर के उपयोग की जानकारी दी। कैप्टेन योना पॉल ने संगठनात्मक कौशल पर जानाकरी दी। वहीं, लेफ्टिनेंट राम केवल प्रसाद ने युवा प्रशिक्षण क्षेत्रों के योगदान, उद्देश्य और एजेंसियों पर व्याख्यान दिया। हवलदार शान सिंह और आकाश ने कैडेटों को बटालियन की बनावट समझाई।