फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण व भूमि संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : विजय लक्ष्मी गौतम

विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सलेमपुर के नदावर घाट पर पौधरोपण करतीं राज्यमंत्री, सांसद, जिलापंचायत अध्
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नदावर घाट व मस्जिद पर हुआ पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। नदावर घाट व नदावर स्थित मस्जिद पर राज्यमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत समाजसेवियों ने पीपल, पाकड़, बरगद का वृक्ष लगाए। वहीं तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ध्रुव शुक्ला, हॉस्पिटल में प्रभारी डॉक्टर अतुल कुमार ने पौधरोपण किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में पौधरोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की जरूरत है। उन्होंने देश एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जब से केंद्र एवं प्रदेश में आई है तब से अंतिम व्यक्ति के लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य बीके शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ पौधे इंसान के लिए उतना ही जरुरी है जितना पानी। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण अत्यंत ही आवश्यक है। इस दौरान पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक,अजय दुबे, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अवधेश यादव, राजीव मिश्र, अमित सिंह बबलू, संदीप सिंह, अरुण यादव, सभासद शाहबाज आलम और कोतवाल गोपाल पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें